शामली। बलवा में मंगलवार की रात दो पक्षों में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को नामजद करते हुए 22 के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
मंगलवार की रात करीब सात बजे छेड़खानी के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई थी। इसकी सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया था। पुलिस गांव पहुंच तो फायरिंग करने वाले पुलिस को देखकर वहां से भाग गए थे। मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई थी। उधर, मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस भी इसको लेकर गंभीर दिखाई दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के आरिफ, कार्तिक, सोनू सहित 22 लोगों के खिलाफ फायरिंग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसआई सत्यनारायण दहिया के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।