फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब बेचने के आरोप में पकड़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब बेचने के आरोप में पकड़ा युवक
विज्ञापन

चौसाना (शामली)। गंगारामपुर गांव में पुलिस ने छापा मारकर कच्ची शराब बेचने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज नेमचंद ने बताया कि बुधवार रात ग्रामीणों की सूचना पर गांव गंगारामपुर के जंगल से आरोपी रामपाल पुत्र श्यामू को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी प्रमोद मौके से फरार हो गया। आरोपी रामपाल के कब्जे से दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ओवरलोड वाहनों की धरपकड़
चौसाना (शामली)। चौकी चौसाना पुलिस ने रेत और डस्ट से ओवरलोड ट्रक और डंपरों के खिलाफ अभियान चला रखा है, जिससे खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर पांच ओवरलोड वाहनों को सीज किया। वहीं, बृहस्पतिवार को बिड़ौली मार्ग पर चेकिंग के दौरान रोड़ी से लदे दो ट्रक ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़ लिए। आरोपी चालक ट्रकों को छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद दोनों ट्रकों को पुलिस चौकी पर ले आई और सीज कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें