फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/गढ़ीपुख्ता।
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद को लेकर चार लोगों ने एक घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान गोली लगने से एक वृद्ध घायल हो गया।
गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी सोमवाल पुत्र भागमल का गांव निवासी राधेश्याम के साथ क्रेडिट कार्ड को लेकर विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर रविवार रात दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के चार लोग सोमवार के घर में घुस आए तथा उन्होंने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने सोमवाल के ऊपर फायरिंग झोंक दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बाहर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन


ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया
कैराना। सोमवार सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान खुरगान रोड पर रेत से लदी एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली सीज करके चालानी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें