एसपी से गुहार लगाई
शामली। जलालाबाद के मोहल्ला खौरादियान निवासी फरमान ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्रवधू उसको परेशान करती है। 21 सितंबर को उसकी पुत्रवधू तथा पुत्र ने उनके साथ झगड़ा कर उनका सामान घर से बाहर फेंक दिया और उसको मकान से बाहर निकाल दिया है। पीड़ित ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
गाड़ियों की आपस में टक्कर, चालक भिड़े
शामली। मंगलवार को राजीव निवासी सरूरपुर बागपत की गाड़ी तथा दूसरे चालक विनोद पुत्र लाल सिंह गांव बहावड़ी की गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। सूूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।