फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के पीड़ित ने दी कोतवाली में तहरीर, सीओ ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शिवगंज मंडी में दूध व्यापारी के घर में हुई दिनदहाड़े लूट की घटना के मामले में तहरीर दे दी गई। उधर सीओ सिटी मंगलवार को भी घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर तीन बजे शिवगंज मंडी निवासी सहंसरपाल के घर में तीन नकाबपोश बदमाश घुस गए थे। बदमाशों ने सहंसरपाल की पत्नी की कनपटी पर पिस्टल रखकर उसको बंधक बना लिया था। उसके बाद बदमाशों ने वहां रखे करीब चार लाख रुपये के जेवरात तथा तीन हजार रुपये लूट लिये थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने मौके पर जाकर घटना की जांच की थी। सोमवार शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। मंगलवार को इस मामले में पीड़ित सहंसरपाल ने तहरीर दे दी। उधर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह मंगलवार को फिर सहंसरपाल के घर पहुंचे और घटना के संबंध में पीड़ित महिला तथा उसके पति से जानकारी हासिल की। सीओ सिटी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें