फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार रात गांव सिंभालका के निकट बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में शहर कोतवाली के गांव कुड़ाना निवासी अश्वनी और अंकित बाइक से जा रहे थे। जब वे बैंक्वेट हॉल के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसी दौरान कार असंतुलित होकर घोड़ा बुग्गी में टकरा गई, इसमें बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया था। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। किसी पक्ष की तहरीर न आने के कारण कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें