फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में पांच लोग घायल
विज्ञापन

जानसठ। सड़क दुर्घटना में में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने तीन घायलों जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को मीरापुर क्षेत्र के गांव जमालपुर बांगर निवासी रवीश कार द्वारा अपने पुत्र वंश, महेंद्र पुत्र भागीरथ के साथ अपने पिता अतर सिंह को डॉक्टर के यहां दिखाने के लिए मुजफ्फरनगर जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली निवासी देवेंद्र शर्मा पुत्र श्यामलाल अपने बहनोई को दिखाने के लिए कार द्वारा बिजनौर जा रहा था। जानसठ कोतवाली के सामने दोनों कारों की आमने सामने की टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों महेंद्र, अतर सिंह, रवीश कुमार व उसका पुत्र वंश घायल हो गए। घायलों को पुलिस द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों द्वारा तीन घायलों वंश, अतर सिंह व महेंद्र को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिजन घायलों को मेरठ ले गए। वहीं, दूसरी ओर मुजफ्फरनगर निवासी शमीम अपनी पत्नी व पुत्री के साथ बाइक द्वारा गांव खुजेड़ा जा रहा था। जानसठ एसबीआई के सामने बाइक का पहिया गडढ़े में पडऩे के कारण बाइक फिसल गई। जिससे तीनों सडक़ पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें