गोकशी का प्रयास करते युवक को पकड़ा
थानाभवन। पुलिस ने बाग में छापा मारते हुए गोकशी का प्रयास करते हुए युवक को दबोच लिया और गोवंश को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बुधवार को जलालाबाद चौकी पर सूचना मिली कि एक युवक कस्बे के समीप एक बेरी के बाग में गोकशी के लिए गया है। सूचना पर चौकी इंचार्ज पवन कुमार सैनी ने छापा मारकर आरोपी मोहसीन पुत्र रईस निवासी मौहल्ला कोटला को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने गोवंश को भी सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
नशीले पदार्थ के साथ आरोपी को दबोचा
थानाभवन। पुलिस ने रिफाकत पुत्र यामीन निवासी भैंसानी को पांच किलो डोडे के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीती रात सवा एक बजे भैंसानी से कादरगढ़ गांव के बीच गश्त के दौरान आरोपी को पकड़ा था, जो मुजफ्फरनगर बेचने जा रहा था।
बाल काटने से मना किया तो कैंची मारी
थानाभवन। क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी अहसान ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि वह गांव के ही एक युवक की नाई की दुकान पर काम करता है। बुधवार को उसने तबीयत खराब होने के कारण बाल काटने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस पर युवक ने कैंची से अहसान पर हमला कर दिया, इससे उसके गले पर चोट आई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, कस्बे के मौहल्ला नबीपुरा निवासी आसिफ उफ़ॱर कल्लू निवासी नबीपुरा थानाभवन किसी काम से चरथावल बस स्टैंड गया था, वहां अज्ञात वाहन ने कल्लू को टक्कर मार दी, इससे वह घायल हो गया। फिलहाल युवक का सामुदायिक चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।