फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के गोदाम पर कृषि विभाग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

माजरा रोड पर स्थित एक मकान पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर वहां भारी मात्रा में खाद बरामद कर लिया। डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि माजरा रोड पर स्थित एक मकान में अवैध रूप से खाद का भंडारण किया हुआ है। डीएम ने मामले कृषि उपनिदेशक रामवीर कटारा को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद कृषि उपनिदेशक कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे तो देखा कि गोदाम से खाद दो रेहड़ों में भरकर कहीं ले जाया जा रहा है। अधिकारियों ने जब रेहड़ा चालक को रुकने के लिए कहा तो वह फरार हो गया। मकान की तलाशी ली गई तो वहां तीन कमरों में भारी मात्रा में खाद मिला। इस संबंध में मकान मालिक से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने यह मकान किराये पर ले रखा है।
विज्ञापन

जिसके बाद उप कृषि निदेशक ने अपने रिकार्ड में चेक कराया तो संबंधित का कोई लाइसेंस नहीं मिला। कृषि विभाग के अधिकारियों ने तीनों कमरो को सील कर दिया। मामले में मौके से मिले खाद के सैंपल लिए गए है। देर रात तक कृषि विभाग के अधिकारियों की छापेमारी जारी थी। उपकृषि निदेशक रामवीर कटारा ने बताया कि जांच की जा रही है कि खाद असली है या फिर नकली। फिलहाल लाइसेंस की भी जांच की जा रही है। जैसा होगा उसी हिसाब से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें