फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पाने के लिए उसके पति पर लगाया रंगदारी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। तितरवाड़ा के ग्रामीण से मांगी गई पांच लाख की रंगदारी का मामला रंजिश का निकला। पुलिस के अनुसार ग्रामीण ने प्रेमिका को पाने की खातिर उसके पति को जेल भिजवाने की साजिश रची थी। खुलासा होने पर पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी कर दी है।
विज्ञापन

एसएसआई अमन सिंह ने बताया कि तीतरवाड़ा निवासी एक युवक ने गांव के ही युवक पर पांच लाख की रंगदारी मागने और अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जांच की गई तो पता चला कि रंगदारी की तहरीर देने वाले युवक ने पांच माह पूर्व आरोपी की पत्नी के साथ फर्जी कागजों के आधार पर कोर्ट मैरिज करने के लिए एसडीएम कोर्ट में आवेदन किया था। इसमें फर्जीवाड़ा पाये जाने पर एसडीएम ने रंगदारी की तहरीर देने वाले और आरोपी की पत्नी तथा दो गवाहों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें पुलिस ने तहरीर देने वाले और आरोपी की पत्नी को जेल भेज दिया था। जेल जाने के दो माह बाद दोनों जमानत पर बाहर आ गये थे। इसके बाद गांव में पंचायत करके धोखे से कोर्ट मैरिज का प्रयास करने वाली महिला को उसके पति को सौंप दिया गया था। वहीं, अब तहरीर देने वाले युवक ने योजना बनाई कि महिला के पति को रंगदारी और अपहरण के मामले में जेल भिजवाया जाए। इसके बाद वह उसकी पत्नी को दोबारा अपने साथ रख लेगा। एसएसआई के मुताबिक मामले का खुलासा होने पर कार्रवाई की तैयारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें