फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने मारी युवक को टक्कर, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

मेरठ की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर सड़क पार करते समय युवक घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रविवार रात करीब एक बजे गांव सिक्का निवासी इरफान सड़क पार कर रहा था। सड़क के दूसरी तरफ उसके दो साथी बाइक लिए खड़े थे। इसी दौरान मेरठ की तरफ से आए ट्रक की चपेट में इरफान आ गया। इरफान के साथियों ने बाइक से पीछा कर विजय चौक के पास ट्रक को रुकवा लिया। हालांकि ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली आ गई। शाम तक इस मामले में कोई तहरीर पुलिस में नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग के चलते युवती हुई फरार
शामली। नगर के मोहल्ला निवासी युवक और युवती प्रेम प्रसंग में फरार हो गए। युवती के परिजनों ने बहला फुसलाकर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें