फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकर की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर ट्रक द्वारा लाई जा रही लाखों की अंग्रेजी शराब बरामद कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। शराब चोकर की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। ट्रक चालक और हेल्पर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया चुनाव और होली का त्योहार नजदीक होने के चलते बार्डर पर सख्ती बरती जा रही है। उसके बाद भी शराब तस्करी नहीं रुक पा रही। बुधवार को पकड़ी गई शराब की कीमत 25 लाख आंकी गई है। पकड़े गए आरोपी सोना सिंह निवासी गांव बखास थाना लाडुकाजिला फाजिल्का पंजाब और मंगू निवासी छामाखेड़ा थाना मलोक जिला मुकतर पंजाब है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उक्त शराब को पटियाला से रांची झारखंड पहुंचानी थी। जिसका प्रयोग लखनऊ में लोकसभा चुनावों में किया जाना था। बरामद शराब और ट्रक को सीज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें