फसल काटने पहुंचे यूपी के किसान पर हमला
शामली।
झिंझाना के गांव बल्हेड़ा में नीलाम हुई गेहूं की फसल की कटाई करने पहुंचे किसान पर हरियाणा के किसानों ने हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस झिंझाना पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। देर रात तक मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही थी।
तहसील कैराना क्षेत्र के गांव बल्हेड़ा में दो दिन पूर्व प्रशासन ने गेहूं की फसल को किशनपुर के नाम नीलाम किया था। शनिवार की शाम किशन नीलाम दो हेक्टेयर फसल को काटने पहुंचे। बताया जाता है कि दर्जनों की संख्या में किसान पहुंच गए और आरोपियों ने उनको धमकी देनी प्रारंभ कर दी तथा उन पर हमला कर दिया। यूपी-हरियाणा के किसानों के बीच टकराव की सूचना पर तहसीलादार राकेश त्यागी झिंझाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए ओर उन्होंने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग फरार हो गए। तहसीलदार के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।