फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया की पत्नी से मांगी तीन लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी
विज्ञापन

कैराना। खरीदारी करने कैराना में आई दूध विक्रेता की पत्नी और बेटे के साथ कैराना में कांधला तिराहे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तीन लाख रुपये रंगदारी मांग ली। महिला के पति ने इसकी शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव तितरवाड़ा निवासी राजीव ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि वह दूध विक्रेता है। बुधवार शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी और बेटा कैराना में बाजार से घरेलू सामान खरीदने आए थे। सामान खरीदने के बाद वह कांधला तिराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कैराना निवासी बाइक सवार तीन युवक आए। इन युवकों ने महिला से कहा कि तेरा पति बहुत रुपये कमा रहा है, तीन लाख रुपये का इंतजाम कर लेना। यदि रुपये नहीं दिए, तो स्कूल जाने वाले तुम्हारे बेटे और दूध बेचने वाले तुम्हारे पति को गोली मार देंगे। घर लौटने पर महिला ने पति को इस बारे में जानकारी दी। रंगदारी की धमकी के चलते पीड़ित परिवार में भय का माहौल व्याप्त हो गया। उधर, कैराना कोतवाली के एसएसआई अमन सिंह का कहना है कि रंगदारी की धमकी के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। यदि तहरीर आती है, तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें