फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे में फैसले को मिल रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बुधवार को आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुरा निवासी अमित कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र दिया। बताया कि एक महीना पूर्व गांव के ही छह लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों में से गुरमीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच आरोपी फरार हैं। आरोप है कि मुकदमे में फैसला करने के लिए आरोपी पक्ष दबाव बना रहा है और धमकी दे रहा है। एसपी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी लाला पुत्र याकूब ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कहा कि गत 14 दिसंबर को पड़ोसी परवेज ने उसके पिता पर रंजिशन हमला कर दिया था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है, लेकिन अब तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कराने की मांग
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी सुरेशपाल ने एसपी को शिकायत पत्र देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कराने की मांग की है। कहा कि गांव के ही एक युवक ने उससे एक भैंस और एक कटिया दो लाख 10 हजार रुपये में खरीदी थी। करीब डेढ़ महीना बीतने के बावजूद उसने भुगतान नहीं किया। अब आरोपी युवक गांव से फरार हो गया है। सुरेशपाल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पंजाब में भी आपराधिक मामला दर्ज है। उसकी मांग है कि आरोपी को गिरफ्तार कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर को गिरफ्तार कराया जाए
शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर चौतरा निवासी अकबर ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कराने की मांग की है। बताया कि मंगलवार सुबह पड़ोसी बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर उसके भाई नाजिम को पीटकर घायल कर दिया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज हो गई है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो रही है। वहीं, झिंझाना क्षेत्र के गांव रजाकनगर निवासी राजेंद्री ने अपनी पुत्रवधू की बहन पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें