फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। झाड़खेड़ी निवासी मुन्नी देवी ने चार साल के बेटे के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले झाड़खेड़ी निवासी युवक के साथ हुई थी। पिछले कई माह से उसके साथ मारपीट की जाती थी। रविवार सुबह भी उसके पति और ससुरालियों ने मारपीट कर बेटे के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में पीड़िता मायके गांव किशनगढ़ रुड़की चली गई।
विज्ञापन


युवतियों के साथ छेड़खानी
कैराना। तीन नवंबर को आर्यपुरी देहात में एक लड़की की बारात आई हुई थी। दोपहर में दावत चल रही थी। इसी बीच मोहल्ले के ही कुछ युवक दावत खा रही युवतियों के बीच पहुंच गए और छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोरशराबा होने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं मामले में दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फैसल, मुशर्रफ, आस मोहम्मद, फरहान निवासी आर्यपुरी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें