फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)।
विज्ञापन

पुलिस ने कैराना में खुरगान बाईपास चौराहे के पास मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों में एक 12 हजार का इनामी भी शामिल है।
रविवार रात साढ़े 11 बजे कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार को सूचना मिली कि खुरगान बाईपास चौराहे पर कुछ बदमाश गाड़ी में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने खुरगान की ओर से आ रही कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस फायरिंग कर दी। इस दौरान दो बदमाश कार से कूदकर जंगल के रास्ते फरार हो गए, जबकि पुलिस ने मौके से तीन को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम राशिद निवासी गांव खुरगान, शौकत निवासी मोहल्ला आलखुर्द तथा अफसर निवासी शफा कॉलोनी बताया है।
पुलिस ने राशिद के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस व एक खोखा, शौकत के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस व एक खोखा तथा अफसर के पास से एक चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार राशिद पर 12 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस ने तीनों बदमाशों का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया गया, जहां से तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशिद पर दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार 12 हजारी राशिद पर 2008 में हरियाणा में आर्म्स एक्ट का मुकदमा, 2014 में कैराना में घर में घुसकर हमला, 2016 में थानाभवन में भैंस चोरी, गढ़ीपुख्ता में घर में घुसकर चोरी, थानाभवन में गैंगेस्टर का मुकदमा, 2017 में कैराना में घर में घुसकर जानलेवा हमला समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें