फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मायके वाले ससुराल पहुंचे तो उनके साथ गाली गलौज की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक दंगे के दौरान गांव लिसाढ़ निवासी नफीस का परिवार पलायन करके कांधला क्षेत्र के गांव जिड़ाना में बस गया था। तीन साल पूर्व नफीस की बेटी अफसाना (22) का निकाह खुरगान निवासी मोहसिन के साथ हुआ था। नफीस के मुताबिक शुक्रवार सुबह सूचना उसे मिली की ससुराल वालों ने उसकी बेटी अफसाना की हत्या कर दी है। इस पर वह और उसकी पत्नी इसराना अन्य ग्रामीणों के साथ खुरगान पहुंचे। ससुराल वालों ने उन्हें बताया कि सुबह छह बजे अफसाना फर्श धो रही थी, तभी टेबल फेन उसके ऊपर गिर गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं, अफसाना की मां इसराना ने आरोप लगाया कि पति और ससुराल पक्ष के लोग शादी में बाइक न मिलने की वजह से नाराज थे। इसे लेकर अफसाना को प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि इसी के चलते ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अफसाना का शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अफसाना के दो छोटे बच्चे भी है। बाद में मायके पक्ष के लोग कैराना कोतवाली पहुंचे। पिता नफीस की तरफ से आरोपी ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मोहसिन, ससुर वकील, सास वकीला तथा ननद भुट्टो निवासी खुरगान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें