फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौसाना पुलिस ने पकड़े दो इनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो इनामी पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन

चौसाना।
एक साल पूर्व गांव में हुए झगड़े के मामले में फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार रात चौसाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चौसाना के गांव नाईनंगला में एक साल पहले हुए दो पक्षों में बवाल के मामले में वांछित चल रहे पांच-पांच हजार के दो इनामी मोबिन व अफ़जाल नाईनंगला स्थित घर पर हैं। इस सूचना पर पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दोनों इनामी बदमाशों ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दोनों को घेराबंदी करके पकड़ लिया। चौसाना चौकी प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि वांछित बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें