फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, की गई हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। रंजिश को लेकर गांव खुरगान में शुक्रवार रात्रि दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और हवाई फायरिंग हुई। लाठी-डंडों में महिला सहित तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने तीनों को अस्पताल भेजवाया। शुक्रवार शाम तक मामले में किसी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 10.30 बजे गांव खुरगान में पुरानी रंजिश के चलते रुस्तम व सद्दाम पक्ष के बीच जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। आरोप है कि इस दौरान एक दूसरे पर हवाई फायर भी किए गए। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे लोगों को तितर-बितर किया। पुलिस ने झगडे़ में घायल रुस्तम व दूसरे पक्ष के सद्दाम व जाहिदा को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से रूस्तम व जाहिदा को रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने फायरिंग की घटना से इंकार करते हुए कहा कि मामला संज्ञान में आया है। अभी तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें