फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनार्टक से किशोरी का अपहरण कर मांगी दो लाख की फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

कर्नाटक में काम के सिलसिले में गए दो युवक एक किशोरी का अपहरण कर लाए। आरोपियों ने किशोरी के बदले उसके पिता से दो लाख रुपये की फिरौती मांग ली। इस मामले में शुक्रवार को कर्नाटक पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर शामली में दबिश देकर एक आरोपी को दबोच लिया। लड़की और एक आरोपी युवक के हरिद्वार में होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

कर्नाटक के जिला आसन के थाना चन्ना रायतला निवासी एक व्यक्ति के यहां शामली निवासी दो युवक काम करने गए थे। इनमें से एक युवक ने वहां पर एक किशोरी को अपने प्रेम प्रसंग में फंसा लिया और उसका अपहरण करके ले आए। किशोरी के पिता ने अक्टूबर 2016 में थाना चन्ना रायतला में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी। तब से कर्नाटक पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। कुछ दिन पूर्व किशोरी के पिता पर एक नंबर से काल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि तुम्हारी लड़की हमारे पास है। दो लाख रुपये दे दो और लड़की को ले जाओ। पुलिस ने नंबर की आइडी निकलवाई। नंबर शामली के गांव बुटराडी निवासी एक व्यक्ति के नाम मिला। इसके बाद शुक्रवार को कर्नाटक पुलिस शामली पहुंची और बुटराड़ी में दबिश देकर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। आरोपी से पता चला कि उसके नंबर से बागपत के गांव सिरसली निवासी एक युवक ने फोन किया था। इसके बाद पुलिस ने शामली से ही सिरसली गांव निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कर्नाटक पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि लड़का और लड़की हरिद्वार में है। कर्नाटक पुलिस कोतवाली में अपनी आमद दर्ज कराने के बाद सिरसली निवासी आरोपी युवक को अपने साथ ले गई जबकि बुटराड़ी के युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि किशोरी की तलाश में कर्नाटक पुलिस आई थी और एक आरोपी को हिरासत में लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें