झिंझाना। गांव खानपुर कला निवासी एक किशोरी शुक्रवार को घर से दिन के तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जो शाम को घर के सामने गन्ने के खेत में बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने उसे झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोश किशोरी को होश में आने पर उसके ब्यान दर्ज किए । थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि किशोरी के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। परिजन उसे उपचार दिलाने के बाद घर ले गए है।
पांच युवकों को जुआ खेलते पकड़ा
झिंझाना। पुलिस ने दरगाहपुर रोड पर खाली स्थान पर जुआ खेल रहेे पांच युवकों को पकड़ा है। उनके पास से 12 हजार नकद, तीन मोबाइल फोन बरामद कर 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों को थाने से मुचलकों पर छोड़ा गया है।