फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारी के आवास पर चस्पा किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के आवास पर चस्पा किया नोटिस
विज्ञापन

नजीबाबाद। वन विभाग की टीम ने सांभर के शिकार के आरोपी के घर नोटिस चस्पा किया है। विभाग ने नोटिस चस्पा की कार्रवाई वन विभाग द्वारा जारी तीन नोटिस स्वीकार न करने के बाद की गई।
विज्ञापन

बिजनौर वन प्रभाग कौड़िया वन रेंज के जाफराबाद कक्ष संख्या दो से चार फरवरी 2017 को एक बोलेरो पकड़ी थी, जिसमें मृत सांभर बरामद किया गया। आरोपी यासीन उर्फ मिया गूजर को हिरासत में लिया गया था। डीएफओ ने बोलेरो वाहन को अधिग्रहण की संस्तुति की। वन क्षेत्राधिकारी द्वारा जारी किए गए नोटिस आरोपी ने स्वीकार नहीं किए, जिसके संबंध में जारी नोटिस को आरोपी ने स्वीकार नहीं किया। तीन नोटिस स्वीकार नहीं होने पर डीएफओ अखिलेश मिश्रा के निर्देश पर आरोपी के वन क्षेत्र स्थित आवास पर नोटिस चस्पा किया गया। जल्द ही वन विभाग द्वारा बोलेरो अधिगृहीत कर ली जाएगी। कौड़िया रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रामगोपाल सिंह चौहान ने बताया कि नोटिस की तामील नहीं करने पर वाहन को अधिगृहीत करने का विभाग को अधिकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें