फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गाजियाबाद निवासी एक युवक ने कस्बे में आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। राहगीरों ने गंभीर हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली बस स्टैंड के निकट 22 वर्षीय युवक अचानक चलता हुआ जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने युवक को जमीन पर पड़ा हुआ देखकर आनन फानन में मदद के लिए दौड़ पड़े और युवक को उठाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सक के उपचार के बाद युवक ने चिकित्सक को बताया कि उसका नाम सचिन है और वह गाजियाबाद का रहने वाला है। चिकित्सक ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए शामली रेफर कर दिया है। पुलिस व परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें