फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा नवनिर्वाचित सांसद का दुष्प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर गलतबयानी, एसपी से शिकायत
विज्ञापन

शामली। रालोद सांसद तबस्सुम हसन की सोशल मीडिया गलतबयानी सुर्खियों में आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। मामला सांसद के संज्ञान में आया तो उन्होंने प्रतिनिधि के माध्यम से शिकायत पुलिस को की है।
विज्ञापन

कैराना उपचुनाव जीतकर सांसद बनी तबस्सुम हसन का फेसबुक और व्हाट्सअप पर पिछले दो दिनों से गलतबयानी से सियासत भी तेज हो गई। इस पर काफी लोगों ने कमेंटस भी किया है। शनिवार को यह मामला सांसद तबस्सुम हसन के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद उनके प्रतिनिधि मनोज राणा सोमवार को शामली कोतवाली पहुंचे और वहां प्रेस कांफ्रेंस कर रहे एसपी देवरंजन वर्मा से मिले। उन्होंने वायरल पोस्ट के बारे में जानकारी देकर मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने बताया कि मामला गंभीर है। इस मामले में सोशल मीडिया सेल को जांच सौंपी गई है। संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें