फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर ने युवक से ठग लिया मोबाइल, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से ठग लिया मोबाइल, पकड़ा गया
विज्ञापन

शामली। नगर की वर्मा मार्केट में मोबाइल लेने आए एक युवक से शातिर ने 4300 रुपये भी ठग लिए और मोबाइल भी नहीं दिया। आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, हालांकि शाम दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया।
कांधला क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी लोकेंद्र शनिवार को शामली में मोबाइल लेने के लिए वर्मा मार्केट में आया हुआ था। उसी दौरान उसे एक युवक मिला तथा उसको छह हजार रुपये में मोबाइल देने की बात कही। युवक ने मोबाइल देखा और 4300 रुपये में उसके साथ सौदा कर लिया। जिसके बाद लोकेंद्र ने जेब से रुपये निकाले और गिनकर उसको दे दिए। इस दौरान युवक ने शातिराना अंदाज में मोबाइल बदल लिया। लोकेंद्र जब कवर में से मोबाइल निकालने लगा तो उसी दौरान युवक भाग गया। लोकेंद्र ने कवर खोला तो उसमे कांच का शीशा मिला। युवक ने अपने साथियों के इसके बारे में बताया। युवकों ने वर्मा मार्केट के पास तलाश प्रारंभ कर दी। वहां से कुछ दूरी पर आरोपी युवक एक दुकान पर बैठा मिल गया और पकड़ा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और जांच प्रारंभ कर दी। हालांकि शाम तक दोनों पक्षों में फैसला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी का मोबाइल बेचने पहुंचा युवक पकड़ा
शामली। शनिवार को एक युवक हनुमान धाम रोड पर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर मोबाइल बेचने के लिए पहुंच गया। दुकानदार को इसका शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके बाद से मोबाइल जब्त कर लिया। बताया जाता है कि युवक के पास से मिला मोबाइल चोरी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें