फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। हरियाणा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र से मोहल्ला रेतावाला कथित तांत्रिक साजिद 27 लाख की ठगी करके लाया था। फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज होने के बाद 10 मई को हरियाणा पुलिस ने आरोपी साजिद को झिंझाना क्षेत्र के बिड़ौली से गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को हरियाणा पुलिस के एसआई देवी लाल मुख्य आरोपी साजिद को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। एसआई देवी लाल ने बताया कि साजिद की गाड़ी के चालक व एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है ताकि उनके पास से ठगी की रकम बरामद की जा सके। सफलता नहीं मिलने पर हरियाणा पुलिस लौट गई।
विज्ञापन


प्याऊ और कॉफी मशीन लगवाई
कैराना। कोतवाली में दूर दराज से आने वाले फरियादियों को ठंडा पानी पिलाने के लिए कोतवाली में एक बिजली से चलने वाली ठंडे पानी की प्याऊ लगाई गई है। साथ ही चाय व काफी की मशीन भी लगायी गई है। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह, एसएसआई सुनील दत्त, एसआई अमन सिंह के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें