फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कांधला।
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने बुधवार शाम अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि उसकी 12 वर्षीय बेटी मंगलवार शाम के समय घर के बाहर खेल रही थी। तीन लोग उसकी बेटी को बंधक बनाकर अपने साथ जंगल की ओर ले गए। उसके बाद इन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस अपराध को अंजाम देने के बाद बदहवास अवस्था में किशोरी को छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़िता के पिता ने बुधवार रात गांव के तीन लोग वाकिब, जावेद और अमजद को नामजद करते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बच्चा घायल
कांधला। क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी श्याम सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पांच वर्षीय पुत्र मोनू अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। राहगीरों ने बच्चे को गंभीर अवस्था में कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के पिता की ओर से थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें