कैराना। पुराना बाइपास बंजारा बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी बिरादरी के कुछ लोग उसकी 14 वर्षीय बेटी का रिश्ता मांग रहे थे। उसने बेटी को नाबालिग बताते हुए मना कर दिया। इस कारण आरोपी उससे रंजिश रखते थे। आरोप है कि रिश्ते से मना करने से क्षुब्ध आरोपी सोमवार की रात नौ बजे उसके घर आए और उसकी बेटी को जबरदस्ती उठा कर ले गए। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रजिंश में दंपति को पीटा
कैराना। मोहल्ला खैलखुर्द सेलर निवासी इंतजार ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि रंजिश के चलते मंगलवार की सुबह तीन आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी के साथ ही हमलावरों ने मारपीट की। इससे उसके आठ माह के गर्भ को खतरा बन गया हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।