फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के चक्कर में सऊदी जाकर फंस गए दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के चक्कर में सऊदी जाकर फंस गए दो युवक
विज्ञापन

थानाभवन(शामली)। सऊदी अरब में नामचीन कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर जालसाजों ने दो युवकों से पांच लाख रुपये ठग लिए। युवकों को फर्जी वीजा भी थमा दिया। अब दोनों युवक सऊदी में जाकर फंस गए और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने थानाभवन थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बृहस्पतिवार को कस्बा थानाभवन निवासी कुरबान पुत्र मीर हसन ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। कुरबान ने बताया कि मोहल्ला हाफिज दोस्त निवासी एक युवक लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर रहा है। उसके भांजे अब्दुल वाहिद पुत्र शहीद ग्राम बूंटा और भतीजे शादाब पुत्र खालिद निवासी थानाभवन को भी कुछ माह पूर्व सऊदी अरब की एक कंपनी में नौकरी लगवाने के लिए फर्जी वीजा दे दिया। इस बाबत उनसे पांच लाख रुपये आरोपी ने लिए थे। जब दोनों युवक सऊदी अरब गए, तो वहां मालूम चला कि जिस कंपनी का वीजा उन्हें दिया गया है, उस नाम की कोई कंपनी सऊदी अरब में नहीं है। इस कारण दोनों युवक सऊदी में जाकर फंस गए हैं। वहां से उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। कुरबान ने पुलिस से मांग की है कि अब्दुल वाहिद और शादाब को सऊदी अरब से भारत लाने में मदद की जाए तथा ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाए। पुलिस इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित की हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन

होटल मालिक को पूछताछ कर छोड़ा
थानाभवन। दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित एक होटल संचालक को थानाभवन थाना पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के शक में पकड़ लिया। थाने लाकर उससे कई घंटे पूछताछ की गई। मादक पदार्थ बरामद न होने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि होटल संचालक के बारे में मादक पदार्थ बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते उससे पूछताछ की गई। यदि भविष्य में वह मादक पदार्थ की बिक्री करता है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो युवक घायल
थानाभवन। कस्बा थानाभवन निवासी लोकेश पुत्र ओम प्रकाश और उसका दोस्त नितिन पुत्र वीरपाल बुधवार शाम थानाभवन से चरथावल मार्ग पर टहलने के लिए निकले थे। जब वह सरकारी अस्पताल से आगे पहुंचे, तो ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने उन्हें साइड मार दी। दोनों युवक घायल होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने घायल युवकों अस्पताल में पहुंचाया। वहां से लोकेश को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें