गैंगस्टर की कार्रवाई की
शामली। दयानंदनगर निवासी नीरज व परमजीत के खिलाफ शराब के मुकदमे दर्ज है। पुलिस के अनुसार दोनों गैंग बनाकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। नतीजतन पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली में गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पति पर लगाया सामान चोरी का आरोप
शामली। साहिबाबाद निवासी महिला डिंपल ने बताया कि उसका पति परासौली बैंक में काम करता है। वह अपने पति के साथ नाला पटरी एक मकान में रह रही थी। बताया जाता है कि उसकी उसके ससुरालियों से कहासुनी हो गई थी। कुछ दिन पूर्व उसका उसके पति प्रताप के साथ भी कहासुनी हो गई. जिसके बाद वह मायके चली गयी थी। दो दिन पूर्व वह मायके से अपने नाला पटरी स्थित मकान में आयी तो देखा कि मकान खाली है। पूछने पर पता चला कि उसका पति मकान खाली करके चला गया। पीड़िता ने कोतवाली में पति पर सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर हड़पे डेढ़ लाख
शामली। सिसौली निवासी महताब ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शाहजहानपुर निवासी अमित व एक अन्य व्यक्ति ने उसको ट्रैक्टर दिलाने की बात कही थी। आरोप है कि दोनों ने उससे ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ले लिए थे, लेकिन आज तक ट्रैक्टर नहीं दिलवाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।