फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों में लाठी-डंडे चल गए। संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला शेखजादगान निवासी नफीस और अहसान के मकान पास पास हैं। दोनों पक्षों के लोगों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। जिससे उनके बीच तनाव चला आ रहा है। आरोप है कि मंगलवार दोपहर के समय सड़क पर पानी चलाने को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि इस इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे और पथराव हुआ। इस दौरान संघर्ष में अहसान पक्ष की ओर से पत्नी सोनिया, भाई सोनू, अहसान घायल हो गए दूसरे पक्ष की ओर से नफीस घायल हो गया। उधर, थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें