फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने के आरोप में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। पुलिस ने ईंट भट्ठे पर मजदूरों को भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऊंचा गांव निवासी ईंट भट्ठे के मुनीम राजू ने बाबरी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अमरपाल निवासी गांव भाजू, भोपाल व अंकुर निवासी गांव ताना और लोकेश निवासी जड़ौदा थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर ने भट्ठे पर मजदूर भेजने के लिए पांच लाख रुपये लिए थे। इसके बाद आरोपियों ने न तो मजदूर भेजे और न ही रकम वापस की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


गोवंश की सेवा की
बाबरी। गांव भाज्जु की प्रधान के पति बॉबी ने बारिश में आवारा घूम रहे गोवंशों को पकड़वाकर अपने घेर में बांधकर सेवा की। सभी गोवंश के लिए चारा-पानी और ठंड से बचाव के लिए उनके नीचे पुराल डाली। कुछ गोवंश को बुखार आदि की शिकायत होने पर पशु चिकित्सक को बुलाकर उनका उपचार कराया। बताया कि जब तक प्रशासन की ओर से गोवंशों को गोशालाओं में नही भेजा जाएगा तब तक उनके घेर में ही रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें