युवती और उसके परिजनों पर हमला
शामली।
अगवा युवती को बरामद कर अपने घर लौट रहे परिजनों पर आरोपियों द्वारा हमला किया गया। किसी तरह परिजनों ने छुपकर अपनी जान बचाई और अपने घर पहुंच गए। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
एक दिन पूर्व नगर से एक युवती को बागपत निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। मामले में युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और युवती को बरामद कर लिया तथा शामली आ गए। उधर, आरोपी कुछ लोग उनका पीछा करते हुए शामली पहुंच गए। आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। अपने ऊपर अचानक हुए हमले को देखकर किसी तरह युवती और उसके परिजन जान बचाने के लिए एक जगह छिप गए और किसी तरह अपने घर पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस इस तरह की जानकारी से इंकार कर रही है।