फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-हरियाणा सीमा विवाद में फसल काटे जाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव बल्हेडा में विवादित कुर्क फसल को हरियाणा के किसानों द्वारा काटे जाने की सूचना पर तहसीलदार झिंझाना पुलिस और पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंची। इसके अलावा मवी में भी कुर्क फसल को काटे जाने की सूचना पर लेखपाल पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। दोनों ही मामलों में प्रशासन को ज्यादा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

दशकों पुराने हरियाणा यूपी सीमा विवाद के चलते फसल कटने के समय दोनों प्रदेशों के किसानों के बीच खूनी संघर्ष होते चले आ रहे है। दो अप्रैल को भी झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव बल्हेडा निवासी किसान की फसल काटने को लेकर हुए विवाद में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने मवी और बल्हेडा में विवादित 11 सौ बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल कुर्क कर ली थी। बृहस्पतिवार को पहले सूचना आयी कि बल्हेडा में विवादित जमीन से हरियाणा के कुछ लोग गेहूं की फसल काट रहे है। इस पर तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी, राजस्व टीम एवं इंस्पेक्टर एमएस गिल झिंझाना पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे तथा कुर्क की गई फसल की पैमाइश कराई। तहसीदार राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि मौके पर विवादित भूमि से फसल नहीं काटी गई। एहतियातन मौके पर पीएसी तैनात की गई है। उधर, दूसरे मामले में सूचना मिली थी कि मवी में भी हरियाणा के लोग विवादित भूमि से फसल काट रहे है। जिसके बाद हल्का लेखपाल दिनेश कुमार दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन यहां भी टीम को कुछ नहीं मिला। जिसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें