जिलाबदर की गिरफ्तारी के निर्देश
झिंझाना। सोमवार को थाना झिंझाना पहुंचे एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने थाना क्षेत्र के वांछित अपराधियों के अलावा जिलाबदर अपराधियों को पकड़कर जेल भेजने व लंबित पड़ी सभी विवेचनाओं को निस्ताण कराने के निर्देश दिए। अहमदगढ़ चौकी प्रभारी निशान सिंह को अपने क्षेत्र के अपराधी जो जेल से पैरोल पर आकर वापस नहीं गए हैं। उनकी सूची बनाकर जल्द पकड़कर जेल भेजने को कहा है।
बच्चे को लेे जाने का आरोप
झिंझाना। कसबे के मोहल्ला सीतापुरी निवासी युवक ने सोमवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया की उसकी भाभी ने पानीपत में तीन माह पहले भाई सुरेश की हत्या कर दी थी और उसके बाद एक युवक के साथ फरार हो गई थी। इसके बाद वह अपने भाई के तीनों बच्चों को झिंझाना में ले आया था। आरोप है कि सोमवार को उसकी भाभी अपने साथ चार लोगों को लेकर आई व उसके भतीजे को उठा ले गई। थाना प्रभारी उमेश रोरिया के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।