कैराना अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी ने स्टाफ नर्स और अन्य महिला कर्मियों से अभद्रता कर दी। जिस पर महिला स्वास्थ्य कर्मी भड़क गई। मामले की शिकायत चिकित्साधीक्षक कैराना से की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर सभी सीएमओ से मिली। सीएमओ ने जांच के आदेश दिए है।
कैराना अस्पताल पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी बृहस्पतिवार को महिला स्वास्थ्य कर्मियों की ओर अश्लील इशारा करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसकी शिकायत चिकित्साधीक्षक डाक्टर सलीम से की, लेकिन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इस पर शुक्रवार को महिला स्वास्थ्य कर्मी भड़क उठी। सभी सीएमओ कार्यालय पर पहुंची और सारी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आरोपी स्वास्थ्य कर्मी कई बार महिलाओं के साथ अभद्रता कर चुका है। महिला स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि या तो हमारा वहां से ट्रांसफर कर दो या फिर उसका कर दो। इस दौरान स्टाफ नर्स ममता और प्रतिभा, वार्ड आया रेखा, स्वीपर रानी आदि मौजूद रहे।
सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी