फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 बिरादरी की पंचायत ने आबरू लूटने वाले को पांच जूते मारकर छोड़ा 

Sat, 11 Nov 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डेमो पिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में गांव में हुई पंचायत में पंचों ने मुख्य आरोपी को पांच जूते लगवा कर माफ कर दिया। पंचायत में दी गई सजा के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। वहीं, पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


 क्षेत्र के एक गांव की ग्रामीण नाबालिग लड़की को उसी गांव का एक युवक अपने दो अन्य साथियों की मदद से बहला-फुसलाकर ले गया था। घटना के समय नाबालिग लड़की ताई के साथ खेत में गई हुई थी। आरोप है कि तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक रेप किया।

घटना को लेकर गांव में 36 बिरादरी की पंचायत हुई। बृहस्पतिवार रात तक चली पंचायत में पंचों ने सर्वसम्मति से भरी पंचायत के बीच मुख्य आरोपी को पांच जूते मारने का फरमान जारी किया। जिसके बाद पंचायत में वाल्मीकि युवक से आरोपी को पांच जूते मारने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों के बीच फैसला करवा दिया। गौरतलब है कि सात नवंबर को दो बजे लड़की अपनी ताई के साथ खेत में चारा लेने गई थी। तीन युवकों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर कब्जे में ले लिया था। लड़की के पिता का कहना है कि बदहवाश हालत में आरोपी लड़की को कांधला रोड पर छोड़कर फरार हो गए थे।

 लड़की अपने मामा के यहां कांधला पहुंच गई थी। लड़की ने अपने मामा-मामी को आपबीती सुनाई थी। लड़की के पिता ने नौ नवंबर को घटना की तहरीर सीओ को देकर कार्रवाई की मांग की थी। इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा का कहना है कि उन्हें पंचायत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें