फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड, ससुर पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़ ससुर पर हमला
विज्ञापन

कैराना(शामली)। शराब के नशे में युवकों ने एक घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी कर दी। शोर मचाने पर महिला का ससुर मौके पर आया तो आरोपियों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा कैराना के मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे वह जब घर पर थी, तो मोहल्ले के ही पांच युवक घर में घुस आए । युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर उसका ससुर मौके पर आ गया। आरोपियों ने डंडो से हमला करके उसके ससुर को घायल कर दिया। मौके पर भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
कैराना। क्षेत्र के गांव भूरा निवासी युवक ने बुधवार रात आत्महत्या की कोशिश की। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को कोतवाली ले आई। उधर, बृहस्पतिवार सुबह युवक के परिजन कोतवाली पहुंचे तथा युवक को मानसिक रूप से बीमार बताया। इसके बाद पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गोली मारने के मामले में नहीं आई तहरीर
कैराना। बुधवार रात आठ बजे मोहल्ला आलखुर्द निवासी राजू की पत्नी बबीता को पांच हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। गंभीर हालत के चलते बबीता को शामली में उपचार कराने के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बबीता को गोली मारकर घायल करने के मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें