शामली/गढ़ीपुख्ता।
गांव दुल्लाखेड़ी में तीन घरों में घुसकर चोरों ने नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह जाग होने पर घटना का पता चला।
गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ा में बृहस्पतिवार रात देवेंद्र पुत्र भुल्ला के मकान में से 35 हजार रुपये नकदी, 12 तोला सोने के जेवरात, 25 तोला चांदी के जेवरात सहित करीब पांच लाख का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने गांव निवासी मुकेश के यहां पर चोरी की। मुकेश के घर से 15 हजार रुपये नकदी, तीन तोला सोना, 800 ग्राम चांदी सहित करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया। बदमाशों ने कुबाड़ी के मकान से दो हजार रुपये नकदी, 50000 रुपए की कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह जागने पर चोरी का पता चला। इसके बाद गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस को सूचना दी गई। गढ़ीपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू करा दी।
वहीं, थाना क्षेत्र में पूर्व में कई घटनाएं हो चुकी है। ताना गांव में चोरी और लूट की घटना का आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। इसके साथ ही मालेंडी गांव में कई घरों में हुई चोरी का भी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।