कैराना। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे के एक मकान पर छापा मारकर अवैध पशु कटान पकड़ा। पुलिस ने मौके से करीब 75 किलो मांस और उपकरण बरामद कर मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला शेखबद्धा में फरमान के मकान के अंदर अवैध पशु कटान किया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से करीब 75 किलो मांस और वध करने के उपकरण बरामद हुए। मौके से फरार होने की कोशिश कर रहे मकान मालिक फरमान को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने बरामद मांस को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र नागर ने बताया कि आरोपी मकान मालिक फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
घर में घुसकर फायर करने का आरोप
कैराना। कोतवाली पर तहरीर देते हुए अलीशान निवासी भूरा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि गांव के ही दो सगे भाइयों सहित तीन लोग घर में घुस आए और उसके साथ में मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायर भी किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।