फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व महंत समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। फर्जी दस्तावेज तैयार कर गांधी चौक स्थित दुकान का बैनामा कराने के आरोप में पूर्व महंत समेत तीन लोगों के खिलाफ एसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि बाबा डेरा गरीबनाथ पिहोवा, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के महंत पीर शेरनाथ ने पिछले दिनों एसपी अजय कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया था कि वे डेरे और इसकी संपत्तियों की देखभाल एवं प्रबंधन का कार्य कर रहे है। आरोप है कि पूर्व महंत आजाद नाथ निवासी सेक्टर-19 प्राचीन शिव मंदिर मध्य मार्ग चंडीगढ़ ने 28 फरवरी 2003 को अनिल कुमार निवासी बुढ़ाना रोड शामली और राकेश गुप्ता निवासी खेकड़ा बागपत से मिलीभगत कर शामली के गांधी चौक मलूकशाह स्थित डेरे की संपत्ति (दुकान) के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और उप निबंधक कार्यालय शामली में बैनामा करा दिया। बताया कि 1996 में आजाद नाथ को नाथ संप्रदाय की भेष द्वारा महंत की गद्दी से निष्कासित कर दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें