कैराना। मोहल्ला छड़ियान निवासी शमशीर अहमद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह मोहल्ले में ही परचून की दुकान करता है। सोमवार रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात में चोरों ने उसकी दुकान का शटर उखाड़कर गल्ले में रखी एक लाख 45 हजार रुपये की नकदी, काजू-बादाम आदि चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह चोरी की घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।