फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में हुआ उपप्रधान का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गढ़ीपुख़्ता। पेलखा गांव में पूर्व उप प्रधान योगेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, गमगीन माहौल में पूर्व उपप्रधान का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव पेलखा निवासी पूर्व उपप्रधान योगेंद्र सिंह की गला रेतकर बृहस्पतिवार को हत्या कर दी गई थी। वह सुबह खेत में गए था, लेकिन रात तक वापस न लौटने पर परिजनों के तलाश करने पर उसका शव खेत में पड़ा मिला था। मृतक के पुत्र डिंपल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या का केस दर्ज किया है। शुक्रवार को राजेंद्र का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष कपिल गौतम का कहना है कि परिजन किसी से रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है। प्रयास है कि जल्द हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें