कैराना। कोतवाली कैराना क्षेत्र के गांव काकौर में रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष के मामले में एक पक्ष की तरफ से छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव काकौर के प्रधान के पति जाहिद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार दोपहर उसका पुत्र नदीम अपने साथी असलम व खुर्शेद के साथ गांव मवी में शादी समारोह से लौट रहा था। तभी रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। डंडो से पिटाई करने के अलावा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले में शाहरुन, नसीम, वसीम, कुर्बान, शाहरुख व बिल्लू निवासी काकौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बुधवार सुबह आरोपी शाहरुन और कुर्बान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।