फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश के चलते महिला ने लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गृहक्लेश के चलते महिला ने लगाई आग, मौत
विज्ञापन

स्योहारा। एक महिला ने गृह क्लेश के चलते अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। इससे महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। मंगलवार की रात गांव रूपपुर शाहपुर में 35 वर्षीय एक महिला ने गृह क्लेश के चलते घर में रखा मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। चीख पुकार मचने पर परिजनों ने स्योहारा सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गुपचुप तरीके से परिजन शव को लेकर अपने घर आ गए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें