फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेक्टीफाइड और कच्ची शराब सहित आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कोतवाली कैराना पुलिस ने तितरवाड़ा मोड़ पर रविवार रात गश्त के दौरान 10 लीटर कच्ची शराब और पांच लीटर रेक्टीफाइड के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी सद्दाम गांव तितरवाड़ा का रहने वाला है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। वहीं, कैराना में जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट में गैरहाजिर चल रहे राकेश निवासी कंडेला को कैराना कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद राकेश को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन

शांतिभंग की आशंका में पकड़े दो युवक
कैराना। बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गांव मंगलपुर निवासी सुभाष और उसका भाई अशोक अपने पड़ोसी सतेंद्र के साथ झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग की आशंका के आरोप में दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें