फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों को गिरफ्तार कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमलावरों को गिरफ्तार करो
विज्ञापन

शामली। बाबरी थाना क्षेत्र में स्कूल बस चालक को पीटने के बाद गोली मारने के मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बृहस्पतिवार को पीड़ित युवक के परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव भनेड़ा जट निवासी सन्नी बनत के पास स्थित महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल की बस पर चालक है। एक सप्ताह पूर्व जब वह बच्चों को लेकर गांवों में छोड़ने जा रहा था, तो गांव भनेडा जट के पास ही कुछ युवकों ने बस रोककर सन्नी को पीटा था और गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल सन्नी का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि हमलावरों में एक युवक करौंदा हाथी गांव का रहने वाला था, जिसका नाम घायल सन्नी ने ही परिजनों को बताया। उनकी मांग है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाए। इस दौरान सन्नी का भाई सचिन, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेडा, रामवीर, शिवकुमार, जितेंद्र सिंह, चंद्रवीर, करतार सिंह, उपेंद्र सिंह, बाबा संजय कालखंडे, हरेंद्र सिंह, रविंद्र, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें