मामूली विवाद में बलवा में झगड़ा
शामली।
क्षेत्र के गांव बलवा में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया और शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
गांव बलवा में बुधवार की शाम दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया और कोतवाली में ले आई। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच फैसले का प्रयास चलता रहा। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के असगर, गय्यूर, शहजाद, सद्दाम और अब्दुल का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया।
तस्करी की शराब के साथ पकड़े
शामली। मोहल्ला मनिहारन में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुनील और डिंपल को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के पास 24 पव्वे शराब बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।