फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बनकर योजना का लाभ दिलाने के नाम 10 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

कस्बे में सरकारी योजना का लाभ दिलाने के बहाने एक युवक ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर महिला से दस रुपये ठग लिए। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला करीम बक्श में विधवा बानों पत्नी इसराईल का मकान है। मंगलवार को एक युवक उक्त महिला के मकान पर पहुंचा और स्वयं को बैंक कर्मी बताते हुए कहा कि आपने प्रधानमंत्री आवास योजना के कहत जो फार्म भरा था उसका ढाई लाख रुपये खाते में आ चुका है। अब वो पैसा आपके खाते में ट्रांसफर होना है। जिसके लिए आपको थानाभवन के पीएनबी में दस हजार रुपये जमा कराने होंगे। महिला उक्त युवक साथ पहुंच पंजाब नेशनल बैंक जलालाबाद की शाखा से 14 हजार रुपये निकाले और 10 हजार रुपये जमा करने युवक के साथ थानाभवन पहुंच गई। युवक महिला को बैंक के बाहर बेंच पर बैठाकर पैसे खाते में जमा करने का बहाना कर अंदर चला गया। महिला घंटों युवक की वापसी का इंतजार करती रही। जब घंटों बाद भी युवक वापस नहीं लौटा, तो महिला ने उसे बैंक में तलाश किया। परंतु वह नहीं मिला। इस दौरान युवक मौका पाकर बैंक से बाहर निकल गया। युवक के बैंक में न मिलने पर विधवा को स्वयं के ठगे जाने का आभास हुआ। पीड़िता ने जलालाबाद चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें